अल्मोड़ा: नए टीबी रोगियों की फिर होगी तलाश, क्षय रोग विभाग थामेगा जिले की कमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले में क्षय रोगियों को तलाश कर उन्हें बेहतर उपचार दिया जा सके। इसके लिए क्षय रोग विभाग जिले भर में अभियान चलाएगा। टीबी के रोगियों को खोजने के लिए रणनीति बना ली है। शीघ्र ही स्वास्थ्य कर्मचारियों के सहयोग से इस अभियान को शुरू किया जाएगा। यह बात महिला अस्पताल अल्मोड़ा …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले में क्षय रोगियों को तलाश कर उन्हें बेहतर उपचार दिया जा सके। इसके लिए क्षय रोग विभाग जिले भर में अभियान चलाएगा। टीबी के रोगियों को खोजने के लिए रणनीति बना ली है। शीघ्र ही स्वास्थ्य कर्मचारियों के सहयोग से इस अभियान को शुरू किया जाएगा।

यह बात महिला अस्पताल अल्मोड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी डा. दीपांकर डेनियल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि टीबी का रोग लाइलाज नहीं है।

इसके लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। सीएमएस डा. प्रीति पंत ने कहा कि क्षय रोग के लक्षण समझते हुए उसके उपचार की दिशा में कार्य करने की जरूरत है।

वरिष्ठ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक आनंद मेहता ने बताया कि घर घर जाकर चलाए जा रहे दस्तक अभियान में टीबी के मरीजों की तलाश की जाएगी। संदिग्ध मरीजों की निशुल्क बलगम की जांच की जाएगी।

जबकि क्षय रोग की पुष्टि होने पर निशुल्क उपचार भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को बलगम कंटेनर भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी कमलेश भट्ट, लैब तकनीशियन भरत, हिमानी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार