अल्मोड़ा: वहशी बाप ने नशे में सात की मासूम से किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। तहसील के एक गांव में एक वहशी बाप ने नशे की हालत में अपनी ही सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद शुक्रवार की सुबह वह अपने घर से फरार हो गया। लेकिन पुलिस को सूचना मिलने के बाद उसे दबिश देकर गिरफ्तार कर …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। तहसील के एक गांव में एक वहशी बाप ने नशे की हालत में अपनी ही सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद शुक्रवार की सुबह वह अपने घर से फरार हो गया। लेकिन पुलिस को सूचना मिलने के बाद उसे दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया।

अल्मोड़ा तहसील के ही एक गांव में गुरुवार की रात करीब 42 साल का एक बाप नशे की हालत में अपने घर पहुंचा। रात में उसने घर में सोई हुई अपनी ही सात साल मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। सुबह जब उसे कपनी करतूत का अहसास हुआ तो वह घर से फरार हो गया।

मामले की सूचना राजस्व पुलिस को मिली तो राजस्व कर्मी पीडि़ता के घर पहुंचे। पीडि़ता की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। जिस कारण उसे तत्काल इमरजेंसी सेवा 108 के माध्यम से अल्मोड़ा लाया गया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले की जांच अधिकारियों ने कोतवाली अल्मोड़ा की नेहा राणा को सौंप दी।

नेहा राणा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने आरोपित बाप की तलाश में जगह जगह दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बाप के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपित के दो बच्चे हैं। दूसरा चार साल को बेटा है।

संबंधित समाचार