हल्द्वानी: सुशील कुमार होंगे अब नए कुमाऊं आयुक्त
हल्द्वानी, अमृत विचार। शासन में राजस्व व खाद्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे सुशील कुमार को कुमाऊं आयुक्त व प्रशासनिक अकादमी का निदेशक बनाया गया है। मुख्यमंत्री सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने शुक्रवार की देर शाम उनकी तैनाती का आदेश जारी किया है। शासन ने दो दिन पूर्व ही अरविंद सिंह ह्यांकी का कुमाऊं आयुक्त …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शासन में राजस्व व खाद्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे सुशील कुमार को कुमाऊं आयुक्त व प्रशासनिक अकादमी का निदेशक बनाया गया है। मुख्यमंत्री सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने शुक्रवार की देर शाम उनकी तैनाती का आदेश जारी किया है। शासन ने दो दिन पूर्व ही अरविंद सिंह ह्यांकी का कुमाऊं आयुक्त के पद से तबादला किया था। तब से यह पद रिक्त चल रहा था। सुशील कुमार 2006 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह पिथौरागढ़ के डीएम भी रहे हैं।
