हल्द्वानी: बकरीद पर स्लॉटरिंग के लिए पुलिस ने चिन्हित किए पांच स्थल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस-प्रशासन ने बकरीद के पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुर्बानी के लिए बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांच स्थान चिन्हित किए गए हैं। इनमें चार स्थायी और एक अस्थायी स्लॉटर हाउस है। अब जल्द ही इन पर फैसला लिया जा सकता है ताकि सार्वजनिक स्थाना पर कुर्बानी नहीं हो। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस-प्रशासन ने बकरीद के पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुर्बानी के लिए बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांच स्थान चिन्हित किए गए हैं। इनमें चार स्थायी और एक अस्थायी स्लॉटर हाउस है। अब जल्द ही इन पर फैसला लिया जा सकता है ताकि सार्वजनिक स्थाना पर कुर्बानी नहीं हो।

हाईकोर्ट ने नैनीताल जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बकरीद पर सार्वजनिक स्थानों पर स्लॉटरिंग नहीं हो। इसके लिए प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए जाए। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बनभूलपुरा में स्लॉटरिंग के लिए स्थानों का निरीक्षण किया। इसके बाद बनभूलपुरा थाना पुलिस ने स्लॉटरिंग के लिए चार स्थायी और एक अस्थायी स्लॉटरिंग हाउस की रिपोर्ट बनाकर शासन को सौंप दी है। इन स्थानों को तीन तरफ से टेंट लगाकर कवर्ड किया जाएगा। साथ ही कुर्बानी के बाद बाकी के अंगों के निस्तारण के लिए भी इंतजाम किया जाएगा ताकि स्लॉटरिंग के नियमों का पालन हो और हाई कोर्ट के आदेशों को भी पूरा किया जा सके। पुलिस रिपोर्ट के बाद अब शासन इस पर मंथन कर रहा है जल्द ही इस रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया जा सकता है।

हाईकोर्ट के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों पर स्लॉटरिंग नहीं हो इसके लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं। इनकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी गई है। अब प्रशासन इस पर फैसला लेगा।

-डॉ. जगदीश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी

 

बकरीद पर स्लॉटरिंग के लिए स्थान चिन्हित करने के लिए पुलिस के साथ संयुक्त निरीक्षण किया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने इस बाबत रिपोर्ट सौंपी है, रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

-ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी

संबंधित समाचार