अल्मोड़ा: देवायल में ऑक्सीजन प्लांट के लिए हुआ एमओयू
अल्मोड़ा, अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सहयोग से लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट के लिए फाउंडेशन और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर कर लिए गए हैं। इस प्रक्रिया के बाद अब यहां शीघ्र ही ऑक्सीजन प्लांट काम करना शुरू कर देगा। उल्लेखनीय है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सहयोग से लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट के लिए फाउंडेशन और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर कर लिए गए हैं। इस प्रक्रिया के बाद अब यहां शीघ्र ही ऑक्सीजन प्लांट काम करना शुरू कर देगा।
उल्लेखनीय है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऑक्सीजन प्लांट की जरूरत को देखते हुए स्थानीय विधायक महेश जीना लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। जिसके बाद आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने यह जिम्मा लिया और बीते दिनों यहां ऑक्सीजन प्लांट के लिए सभी सामग्री भी भेज दी गई।
गुरुवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। जिसके बाद अब शीघ्र ही यहां ऑक्सीजन प्लांट को स्थापित करने का कार्य शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि सल्ट क्षेत्र की जनता के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
क्योंकि प्लांट की स्थापना के बाद कोरोना संक्रमितों, गर्भवती महिलाओं और अन्य गंभीर रोगियों को ऑक्सीजन की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। कार्यक्रम में आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इंक्लूसिव ग्रोथ प्रेसिडेंट सौरभ सिंह, सीएसआर विंग के डिफ्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसके उपाध्याय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल ढींगरा, प्रभारी चिकित्साधिकारी देवायल डॉ. सौरभ सिंह, प्रोग्राम मैनेजर सुमित शर्मा, राहुल सक्सेना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मो. अफजल खान ने किया।
