हल्द्वानी: गौलापार में लगेगा जीओ स्विच और लाइटनिंग अरेस्टर
हल्द्वानी, अमृत विचार। लो वॉल्टेज की समस्या से जूझ रहे गौलापार के लोगों के लिए खुशखबरी है। ऊर्जा निगम क्षेत्र में जल्द ही 11 केवी के फीडर से जीओ स्विच और लाइटनिंग अरेस्टर लगाने जा रहा है। इससे बरसात के मौसम में बिजली चले जाने जैसी समस्याओं से निजात मिलेगा। अधीशासी अभियंता देवेंद्र सिंह बिष्ट …
हल्द्वानी, अमृत विचार। लो वॉल्टेज की समस्या से जूझ रहे गौलापार के लोगों के लिए खुशखबरी है। ऊर्जा निगम क्षेत्र में जल्द ही 11 केवी के फीडर से जीओ स्विच और लाइटनिंग अरेस्टर लगाने जा रहा है। इससे बरसात के मौसम में बिजली चले जाने जैसी समस्याओं से निजात मिलेगा।
अधीशासी अभियंता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पिछले कई दिनों से गौलापार से लो वॉल्टेज और बिजली गुल होने की शिकायत आ रही थी। इसे देखते हुए अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया, जिसके बाद उच्च स्तर पर वहां नए फीडर लगाने का प्रस्ताव भेजा गया। उन्होंने बताया कि ऊर्जा पावर कॉरपेरेशन लिमिटेड ने क्षेत्र के लिए 18 लाख 40 हजार रुपए का टेंडर पास कर दिया है। अब जल्द ही 11 केवी के फीडर से जीओ स्विज लाइनों को स्थापित किया जाएगा।
साथ ही लाइटनिंग अरेस्टर भी लगाए जाएंगे। इससे मौसम खराब होने पर बिजली गिरने से ट्रांसफार्मरों को बचाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि अब लाइन फॉल्ट होने पर पूरे इलाके की बिजली को नहीं बंद करना पडेगा। ऐसे कभी कोई समस्या आने पर फॉल्ट सैक्शन को जीओ स्विच से काटकर बाकि लाइनों को चालू कर दिया जाएगा। जल्द ही काम चालू कर दिया जाएगा।
