हल्द्वानी: स्पोर्ट्स स्टेडियम खेलों के लिए बंद, केवल खिलाड़ी करा सकते हैं आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम खेलों के लिए बंद, केवल खिलाड़ी करा सकते हैं। आवेदन स्टेडियम में खेल गतिविधियां पूर्ण तरह से बंद रहेगी। इसके लिए खेल अधिकारियों ने विभिन्न खेलों में पंजीकृत सभी खिलाड़ियों को जानकारी दी है। इसमें कोरोना काल को देखते हुए वर्तमान में खेल प्रक्रिया …

अमृत विचार, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम खेलों के लिए बंद, केवल खिलाड़ी करा सकते हैं। आवेदन स्टेडियम में खेल गतिविधियां पूर्ण तरह से बंद रहेगी। इसके लिए खेल अधिकारियों ने विभिन्न खेलों में पंजीकृत सभी खिलाड़ियों को जानकारी दी है। इसमें कोरोना काल को देखते हुए वर्तमान में खेल प्रक्रिया पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश दिए हैं। क्रीडा अधिकारी बबिता बिष्ट ने बताया कि स्पोट्स स्टेडियम में खेल गतिविधियां नहीं होंगी। हालांकि खिलाड़ी खेल से संबंधित जानकारी के लिए स्टेडियम कार्यालय में आ सकते हैं। 20 जुलाई के बाद खेल गतिविधियों पर निर्णय लिया जा सकता है।

खेल बंद लेकिन खिलाड़ी करा सकते हैं आवेदन
कोरोना संक्रमण के चलते खेलकूद गतिविधियां पूरी तरह से बंद है। लेकिन इच्छुक खिलाड़ी खेलों के लिए स्पोट्स स्टेडियम में पहुंच कर आवेदन कर सकते हैं। वर्तमान समय में केवल पांच खेलों के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इसमें बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, एथेलेटिक्स और हॉकी खेलों के इच्छुक खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।

पांच खेलों में कुल 35 खिलाड़ियों ने किया आवेदन
कोरोना का असर खेलों पर भी देखने को मिल रहा है। स्पोट्स स्टेडियम में फिलहाल पांच खेलों के लिए आवेदन किया जा रहा है। लेकिन खिलाड़ी मैदानों में आने से डर रहे हैं। स्थिति यह है कि स्पोट्स स्टेडियम में एक जुलाई से खेलों के लिए पंजीकरण शुरू हो गए थे, लेकिन अब तक पांच खेलों में करीब 35 खिलाड़ियों ने ही पंजीकरण कराया है। इसमें फुटबॉल खेल के लिए ज्यादा खिलाड़ी पहुंच रहे हैं।

 

 

संबंधित समाचार