हल्द्वानी: सफाई कर्मचारियों का 19 जुलाई से कार्य बहिष्कार का ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। शनिवार को नगर निगम में एकजुट हुए सफाई कर्मियों ने नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया को ज्ञापन सौंप बहिष्कार की चेतावनी दी। कर्मियों का कहना है कि करीब चार माह से 11 सूत्रीय मांगों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। शनिवार को नगर निगम में एकजुट हुए सफाई कर्मियों ने नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया को ज्ञापन सौंप बहिष्कार की चेतावनी दी। कर्मियों का कहना है कि करीब चार माह से 11 सूत्रीय मांगों के लिए लगातार आंदोलन किया जा रहा है। लेकिन सफाई कर्मियों की मांगों को शासन की अनदेखी ने उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य कर दिया है।

मंत्री से भी टूटी उम्मीदें

इससे पूर्व देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन कर 14 जुलाई को केबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया था। उम्मीद थी की मंत्री से मिल कर कर्मी अपनी मांगों को प्रमुखता से शासन में रख पाएंगे और उनका निस्तारण किया जाएगा। लेकिन मंत्री ने आवास घेराव न करने की हिदायत दे पदाधिकारियों की फटकार लगाई थी। मंत्री की प्रतिक्रिया से नाराज संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार का फैसला किया है। शाखा महामंत्री रामू भारती ने बताया कि इसके लिए शाखा स्तर और जिला स्तर के पदाधिकारियों की ओर से पूर्ण समर्थन दिया है। बताया कि 19 जुलाई की सुबह से ही सफाई नायक, चालक, समिति, आउटसोर्स, डोर टू डोर कर्मी पूर्णतया बहिष्कार शुरू कर देंगे। ज्ञापन देने वालों में जय प्रकाश, रामू भारती, अशोक चौधरी, प्रेम सिंह, मुकेश, रवि चिंडालिया, चौधरी अमरदीप, सिद्धार्थ, रोहित, श्याम आदि मौजूद रहे।

 वेतन वृद्धि सहित कुल ग्यारह मांगों के लिए संघर्ष

इनकी मांग है कि नवनिर्मित वार्डों में सेवानिवृत्तों के स्थान पर अन्य माध्यमों से सफाई कर्मियों की भर्ती में संघ को भरोसे में लिया जाए। वरिष्ठता के आधार पर सफाई कर्मियों के कार्य परिवर्तन प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक के रूप में किया जाए। सभी सफाई कर्मियों को व चालकों का वेतन में वृद्धि की जाए। नैनीताल के पालिका परिषद के तर्ज पर समस्त संविदा समिति व आउटसोर्स कर्मियों को पीएल अवकाश भी दिया जाए। संविदा व समिति कर्मियों के वेतन में 500 रुपए प्रोत्साहन भत्ता फिर से लागू किया जाए व एरियर का पूर्ण भुगतान दिया जाए। इसके साथ ही कर्मचारी हितों में संघ की ओर से कुल 11 सूत्रिय मांगों के निस्तारण की मांग लगातार की जा रही है।

संबंधित समाचार