नैनीताल: किराए पर रहने वाली महिला के साथ छेड़छाड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल,अमृत विचार। नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में युवक द्वारा अपने ही घर पर किराए में रहने वाली महिला के साथ  छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। जिस पर महिला ने मल्लीताल कोतवाली पर तहरीर देते हुए युवक पर कार्रवाई की मांग करी है। जानकारी के मुताबिक महिला व उसका पति मल्लीताल क्षेत्र में …

नैनीताल,अमृत विचार। नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में युवक द्वारा अपने ही घर पर किराए में रहने वाली महिला के साथ  छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। जिस पर महिला ने मल्लीताल कोतवाली पर तहरीर देते हुए युवक पर कार्रवाई की मांग करी है।
जानकारी के मुताबिक महिला व उसका पति मल्लीताल क्षेत्र में किराए के मकान पर रहतें हैं। महिला का पति टैक्सी चालक और काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है।
महिला ने बताया कि वह शनिवार को घर पर अकेली थी उसको अकेला देख मकान मालिक का बेटा उसके कमरें में आ गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा जब महिला ने युवक का विरोध किया तो युवक ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान महिला बुरी तरह से चोटिल हो गई। किसी तरह युवक से बचकर  महिला जिला अस्पताल बीडी पांडे उपचार के लिए आई जिसके  बाद महिला ने मल्लीताल कोतवाली पहुँचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाकर  कार्रवाई की मांग करी।
कोतवाल अशोक कुमार ने बताया की महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है सामने आए तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार