उत्तराखंड: एक सप्ताह आगे बढ़ाया जा सकता है कोविड कर्फ्यू, तीसरी लहर को देखते हुए सरकार का अलर्ट पर जोर
देहरादून, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए प्रदेश में कोविड कर्फ्यू की अवधि एक हफ्ते आगे बढ़ाई जा सकती है। सरकार इस संबंध में विचार कर रही है। कर्फ्यू के दौरान वर्तमान में लागू रियायतें बरकरार रहेंगी, लेकिन रात में आवाजाही के प्रतिबंधों का अब सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। …
देहरादून, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए प्रदेश में कोविड कर्फ्यू की अवधि एक हफ्ते आगे बढ़ाई जा सकती है। सरकार इस संबंध में विचार कर रही है। कर्फ्यू के दौरान वर्तमान में लागू रियायतें बरकरार रहेंगी, लेकिन रात में आवाजाही के प्रतिबंधों का अब सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरुगेशन ने बताया कि कर्फ्यू को लेकर सभी पहलुओं पर विचार चल रहा है। जल्द इस बारे में फैसला लिया जाएगा।
मालूम हो कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेज होने पर 10 मई को हफ्तेभर के लिए कोविड कर्फ्यू लागू किया गया। इसके बाद से लगातार कर्फ्यू की अवधि सप्ताहभर आगे बढ़ाई जा रही है। हालांकि, अब कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है और इसे देखते हुए सरकार ने कर्फ्यू में तमाम रियायतें दी हैं। हफ्ते में छह दिन सुबह आठ से शाम सात बजे तक बाजार खुल रहे हैं। वहीं, शापिंग मॉल को भी 50 फीसद क्षमता के साथ खोलने की छूट दी गई है। आवश्यक सेवाओं के कार्यालय सौ फीसद और शेष 50 फीसद क्षमता के साथ खुल रहे हैं।
इन सबके बावजूद फिलहाल सरकार कर्फ्यू हटाने नहीं चाहती, क्योंकि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में जनसामान्य को अलर्ट रखने पर जोर दिया जा रहा है।
