मुरादाबाद : हापुड़ यार्ड में पटरी से उतरी मालगाड़ी, चार ट्रेनें प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद रेल मंडल के हापुड़ में शनिवार की दोपहर खाली मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई। जानकारी मिलने पर थोड़ी देर में पहुंची दुर्घटना राहत गाड़ी का स्टाफ राहत कार्य में जुट गया। इस बीच डाउन साइट की चार ट्रेनें दो घंटे तक प्रभावित हुई। शनिवार को खाली मालगाड़ी मुरादाबाद से हापुड़ के …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद रेल मंडल के हापुड़ में शनिवार की दोपहर खाली मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई। जानकारी मिलने पर थोड़ी देर में पहुंची दुर्घटना राहत गाड़ी का स्टाफ राहत कार्य में जुट गया। इस बीच डाउन साइट की चार ट्रेनें दो घंटे तक प्रभावित हुई।

शनिवार को खाली मालगाड़ी मुरादाबाद से हापुड़ के लिए रवाना हुई। यहां से इस मालगाड़ी को खुर्जा की ओर जाना था। दोपहर 15 बजकर 45 मिनट पर ट्रेन जब हापुड़ यार्ड में पहुंची तो आगे-पीछे करते समय अचानक मालगाड़ी का इंजन व उसके पीछे लगा एक ब्रेक वान अचानक पटरी से उतर गया। जिससे रेलवे में हड़कंप मच गया।

जानकारी मिलने पर 16 बजकर 24 मिनट पर मुरादाबाद से दुर्घटना राहत ट्रेन को हापुड़ के लिए रवाना किया गया। जिसके बाद दुर्घटना राहत ट्रेन के स्टाफ ने सुधार कार्य शुरू किया। इस बीच एडीआरएम मान सिंह मीना भी रेलवे के अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद 17 बजकर नौ मिनट पर सुधार कार्य पूरा किया गया। इस बीच डाउन साइट की चार ट्रेनें दो घंटे के लिए प्रभावित हुई। जबकि अपसाइट की ट्रेनों पर इस दुर्घटना से कोई असर नहीं पड़ा। मालगाड़ी पटरी से कैसे उतरी, इसकी जांच कराई जा रही है।

प्रभावित होने वाली ट्रेनें
शनिवार को हापुड़ यार्ड में पटरी से उतरी मालगाड़ी के चलते डाउन साइट की चार ट्रेनें प्रभावित हुई। जिसमें 03258, 02504, 02558 व 04312 शामिल है। सुधार कार्य पूरा होने पर सभी ट्रेनों को उनके रूट के अनुसार रवाना किया गया। इस दौरान चारों गाड़िया अपने स्थान पर तय समय से अधिक समय पर पहुंच सकी।

संबंधित समाचार