रानीखेत: महंगाई-भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
रानीखेत, अमृत विचार। लगातार बढ़ रही महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ रविवार को कांग्रेसियों ने नगर में जुलूस निकाल विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर जनता के शोषण का आरोप लगाया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देसानुसार राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर मुनेद्र सिंह भदोरिया, महिला कांग्रेस की …
रानीखेत, अमृत विचार। लगातार बढ़ रही महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ रविवार को कांग्रेसियों ने नगर में जुलूस निकाल विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर जनता के शोषण का आरोप लगाया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देसानुसार राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर मुनेद्र सिंह भदोरिया, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर सुमित्रा कुमारी यादव और क्षेत्रीय विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में पद यात्रा कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई से लोग त्रस्त हैं।
भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी जैसी समस्या निरंतर बढ़ती जा रही हैं। तेल व रसोई गैस की दिन प्रतिदिन की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का जीना मुश्किल किया हुआ है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश आर्य, ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, बीडीसी सदस्य अमित पांडे, विपिन कड़ाकोटी, हेमंत माहरा, जिला पंचायत प्रतिनिधि चंदन बिष्ट, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष यतिश रौतेला, एनएसयूआई अध्यक्ष कमल कुमार, विश्व विजय सिंह माहरा, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय, अमन शेख, प्रमोद पाल, हबीब भाई, हेमंत बिष्ट, संदीप बंसल, जितेंद्र जयाल, हरीश राम, प्रजापति पांडे व लक्ष्मण सिंह आदि कार्यकर्ता मोजूद रहे।
