हल्द्वानी: मानसून की बेरुखी खत्म, जिले में सुबह से हो रही बारिश से मिली राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य के अधिकांश हिस्से में रविवार सुबह से बारिश का दौर जारी है। इससे पहाड़ी समेत मैदानी इलाकों में रुक रुक बारिश हुई। कुमाऊं जिले में बारिश से कई जगह पर भूस्खलन से कई मार्ग बाधित हो गये हैं। जिले में बारिश से दो राज्य मार्ग व तीन ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य के अधिकांश हिस्से में रविवार सुबह से बारिश का दौर जारी है। इससे पहाड़ी समेत मैदानी इलाकों में रुक रुक बारिश हुई। कुमाऊं जिले में बारिश से कई जगह पर भूस्खलन से कई मार्ग बाधित हो गये हैं। जिले में बारिश से दो राज्य मार्ग व तीन ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित हो गये हैं। इन मार्गों को सुचारु करने कार्य जारी है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में भी बारिश होने की संभावना है। इसको देखते हुए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत मध्यम से भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। इसका असर जनजीवन पर पड़ सकता हैं।

जिले में रविवार को सुबह से बारिश हुई। इससे मैदानी इलाकों में बारिश से जहां गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं कई जगहों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हल्द्वानी के नैनीताल रोड, तिकोनिया, मुखानी, रोडवेज स्टेशन, रेलवे स्टेशन हल्द्वानी में कई जगह पर जलभराव से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। पर्वतीय इलाकों में हो रही बारिश व कोहरे से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश खेतीबाड़ी के लिए बेहतर मानी जा रही है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 24 और नैनीताल का अधिकतम 21 व न्यूनतम 12 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया।

– ऑरेंज अलर्ट जारी
पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसमें नैनीताल, देहरादून समेत अन्य पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, देहरादून व टिहरी में भारी बारिश-बहुत भारी होने की संभावना है।

– बारिश से ये मार्ग हु्ए बाधित
गर्जिया- बेतालघाट – राज्य मार्ग
रामनगर- तल्लासेठी – राज्य मार्ग
खुजेटी- पतलिया – ग्रामीण मार्ग
कांडा- डोमास – फफरिया – ग्रामीण मार्ग
फतेहपुर – छड़ा अडिया – ग्रामीण मार्ग

– जिले में कहां कितनी बारिश
जगह बारिश
नैनीताल 3 मिमी
काठगोदाम 78 मिमी
कोश्याकुटोली 1.2 मिमी
धारी 0 मिमी
बेतालघाट 3 मिमी
रामनगर 59.2 मिमी
कालाढूंगी 38 मिमी
मुक्तेश्वर 1.2 मिमी

संबंधित समाचार