शाहजहांपुर: खेत की बाड़ में करंट से पिता-पुत्र की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। तांत्रिक के कहने पर छह वर्षीय बीमार बेटे को खेत में स्नान कराने ले गए पिता-पुत्र की खेत में लगाई गई बाड़ में आ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश करना शुरू किया। खेत मालिक के बेटे व …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। तांत्रिक के कहने पर छह वर्षीय बीमार बेटे को खेत में स्नान कराने ले गए पिता-पुत्र की खेत में लगाई गई बाड़ में आ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश करना शुरू किया। खेत मालिक के बेटे व नौकर ने पिता-पुत्र के शवों को पड़ोस के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेज दिया।

थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव धर्मपुर पिरड़िया निवासी सुल्तान सिंह(42) का छह वर्षीय बेटा गोविंद काफी दिनों से बीमार था। वह एक पैर से दिव्यांग भी था। सुल्तान की पत्नी सीता देवी के मुताबिक कुछ दिन पहले फर्रुखाबाद क्षेत्र से एक तांत्रित आया था। उसने सलाह दी थी कि बच्चे को खेत में नहलाया जाए। इस दौरान कोई देख न पाए तो वह ठीक हो सकता है। सुल्तान सिंह ने शनिवार सुबह करीब पांच बजे बाल्टी में पानी लेकर हरदोई बार्डर के गांव भाहपुर सपाह में धर्मपाल सिंह के खेत में बच्चे को स्नान कराया।

सके बाद वे खेत से निकलने को हुए तभी खेत के चारों ओर लगी तार की बाड़ के छोड़े गए करंट की चपेट में आ गए जिससे दोनों की मौत हो गई। परिवार व गांव वाले तलाशते पहुंचे तो खेत मालिक के बेटे व नौकर ने दोनों शवों को पड़ोसी के खेत में फेंक दिया। खेत हरदाई की सीमा में होने के कारण पचदेवरा पुलिस ने सीता देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार