देहरादून: सीएम ने पिथौरागढ़ को दी ये दो सौगातें…
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जिले को दो सौगातें दी हैं। तहसील धारचूला, मुनस्यारी, तेजम एवं बंगापानी के 38 आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन हेतु 1.60 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। वहीं, अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में दो माह के लिये …
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जिले को दो सौगातें दी हैं। तहसील धारचूला, मुनस्यारी, तेजम एवं बंगापानी के 38 आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन हेतु 1.60 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। वहीं, अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में दो माह के लिये हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति शर्तों के साथ प्रदान की है।
मुख्यमंत्री द्वारा यह स्वीकृति राज्य स्तरीय पुनर्वास समिति की सहमति के पश्चात् प्रदान की है।
प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई धनराशि में धारचूला के अत्यन्त संवेदनशील ग्राम धारपांगू के 09 परिवारों को कुल 37.80 लाख, ग्राम बाता के तोक फगुंवाबगड़ व कोट्यूड़ा के एक-एक परिवार को कुल 8.50 लाख, ग्राम जम्कू तोक बॉस के 4 परिवारों को 17 लाख, तहसील मुनस्यारी के ग्राम मालूपाती के 11 परिवारों को 46.75 लाख, सेरासुईधार के 3 परिवारों को कुल 12.75 लाख, तहसील तेजम के ग्राम लोदीबगड़ के 7 परिवारों को 29.45 लाख, तहसील बंगापानी के ग्राम मेतली तोक चामी के दो परिवारों के पुनर्वास हेतु 8.50 लाख रुपए की धनराशि शामिल है।
वहीं, मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यकता न हो तब हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में किया जाए। परंतु ऐसा तभी किया जाए जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों में जरूरत नहीं हो। आपदा में प्रयुक्त घंटों के अतिरिक्त घंटों में हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रतिव्यक्ति निर्धारित रूपये तीन हजार की किराये की दर को मंजूरी प्रदान की है।
