नैनीताल में तापसी की फिल्म का हुआ शुभ आरंभ…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री तापसी ने अपनी फिल्म की शूटिंग नैनीताल में शुरू कर दी है। उनके साथ स्थानीय कलाकार भी फिल्म में अभिनय कर रहे हैं। रविवार को फिल्म का पहला सीन शूट किया गया है। तापसी ने अपने इंस्टाग्राम के पेज पर भी शूटिंग की तस्वीर शेयर की है। बालीवुड …

नैनीताल, अमृत विचार। बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री तापसी ने अपनी फिल्म की शूटिंग नैनीताल में शुरू कर दी है। उनके साथ स्थानीय कलाकार भी फिल्म में अभिनय कर रहे हैं। रविवार को फिल्म का पहला सीन शूट किया गया है। तापसी ने अपने इंस्टाग्राम के पेज पर भी शूटिंग की तस्वीर शेयर की है।

बालीवुड  अभिनेत्री तापसी पन्नू  अपनी नई फिल्म ब्लर की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंची हैं। वह अपने प्रोडक्शन हाउस ‘आउटसाइडर्स फिल्म्स की डेब्यू फिल्म की शूटिंग के लिए आई हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर अजय बहल हैं जबकि कहानी पवन सोलंकी व अजय बहल ने लिखी है। फिल्म के लाइन प्रडयूसर मयंक तिवारी ने बताया कि रविवार से नगर के विभिन्न स्थानों के साथ ही भवाली, सातताल व मुक्तेश्वर आदि पहाड़ी क्षेत्रों में फिल्म के दृश्य दर्शाए गए। फिल्म की आखरी शूटिंग हल्द्वानी में होगी। इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री तापसी पन्नू अहम किरदार निभा रही हैं और उनके साथ में एसएन जहीर भी किरदार में नजर आएंगे। बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए नैनीताल और आसपास की लोकेशन तय की गई थी और इसका चयन पहले ही कर लिया गया था।

फिल्म में चारु तिवारी, संतोक बिष्ट सहित स्थानीय कलाकार भी किरदार निभा रहे हैं। अभिनेत्री तापसी पन्नू पिंक, मुल्क, थप्पड़, मनमर्जियां हसीन दिलरुबा आदि फिल्मों में हुनर दिखा चुकी हैं। इधर तापसी भी नैनीताल में फिल्म में शूटिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया की प्लेटफार्म से वह इसको लेकर अपने अनुभव शेयर कर रहीं हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के पेज पर भी इसको लेकर पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि शुभारंभ। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म में वह जो किरदार निभा रही हैं, उसमें उनका नाम गायत्री है। उन्होंने कहा है कि निश्चित तौर पर यह अच्छी और नई शुरूआत है और इसे लेकर हम काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं।

संबंधित समाचार