बागेश्वर: बुजुर्ग महिला ने नदी में लगायी छलांग, लापता
बागेश्वर, अमृत विचार। उत्तराखंड के बागेश्वर जिला मुख्यालय से सटे आरे गांव में एक बुजुर्ग महिला ने सोमवार तड़के सरयू नदी में छलांग लगा दी। महिला का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस, राजस्व और अग्निशमन दल की टीम महिला की खोजबीन में जुटी हुई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरे …
बागेश्वर, अमृत विचार। उत्तराखंड के बागेश्वर जिला मुख्यालय से सटे आरे गांव में एक बुजुर्ग महिला ने सोमवार तड़के सरयू नदी में छलांग लगा दी। महिला का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस, राजस्व और अग्निशमन दल की टीम महिला की खोजबीन में जुटी हुई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरे गांव निवासी गोपुली देवी (78) पत्नी त्रिलोक सिंह ने आज सुबह तड़के 6.30 बजे सरयू नदी में छलांग लगा दी।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हुए और महिला की तलाश की लेकिन असफल रहे। इसके बाद बागेश्वर पुलिस को सूचना दी गयी। तहसीलदार नवाजिश खलीक ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद आरे थाना पुलिस, राजस्व एवं फायर विभाग की टीम को मौके के लिये रवाना किया गया। महिला की तलाश की जा रही है परंतु नदी में बहाव तेज होने के कारण अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
