देहरादून: शिक्षा विभाग ने नौ अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी, सीमा जौनसारी को बनाया माध्यमिक शिक्षा निदेशक
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में नौ अधिकारियों की जिम्मेदारी को लेकर बड़ा फेर बदल हआ है। इसके तहत आरके कुंवर को निदेशक शोध और प्रशिक्षण अकादमी बनाया गया है। इसके साथ ही सीमा जौनसारी को माध्यमिक शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अपर निदेशक रामकृष्ण उनियाल को प्रभारी निदेशक …
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में नौ अधिकारियों की जिम्मेदारी को लेकर बड़ा फेर बदल हआ है। इसके तहत आरके कुंवर को निदेशक शोध और प्रशिक्षण अकादमी बनाया गया है। इसके साथ ही सीमा जौनसारी को माध्यमिक शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अपर निदेशक रामकृष्ण उनियाल को प्रभारी निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बनाया गया है। साथ ही देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी का प्रभार मुकुल सती को सौंपा गया है। वहीं, आशारानी पैन्युली को एससीआरटी में संयुक्त निदेशक पद पर तैनाती दी गई है।
