लालकुआं हत्याकांड का खुलासा, महिला मित्र ने शादी का दबाव बनाया तो गला घोंटकर कर दी हत्या
हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला ने शादी का दबाव डाला तो होटल कारोबारी प्रेमी ने गुस्से में आकर गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने लालकुआं के नरूला होटल में हुई महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सोमवार दोपहर एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र ने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला ने शादी का दबाव डाला तो होटल कारोबारी प्रेमी ने गुस्से में आकर गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने लालकुआं के नरूला होटल में हुई महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
सोमवार दोपहर एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र ने हत्या के कारण का खुलासा किया।
बताया कि मृतका के आरोपी से पहले से ही संपर्क थे। आरोपी की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके बच्चों की भी शादी हो गई है। मृतका आरोपी से शादी करना चाहती थी। लेकिन वह बदनामी के डर से शादी से बच रहा था। 17 जुलाई की रात में दोनों ने जमकर शराब पी। इस दौरान शादी को लेकर दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ। आरोपी ने मृतका से मारपीट की। इसके बाद गुस्से में गला दबा दिया। इससे महिला की मौत हो गई। गिरफ्तारी के बाद सोमवार को आरोपी पान सिंह (56) निवासी द्वाराहाट, अल्मोड़ा को कोर्ट पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। बता दें कि रविवार सुबह होटल के कमरा नंबर 108 में घोड़ानाल निवासी हेमा (40) का शव मिला था। महिला 16 जुलाई की शाम से आरोपी के साथ होटल में रह रही थी। आरोपी ने महिला को अपनी पत्नी बताते हुए कमरा बुक कराया था। खुलासे के दौरान सीओ सिटी प्रमोद कुमार शाह, कोतवाल संजय सिंह आदि थे।
रात को ही हो गई थी हेमा की मौत
हेमा की मौत 17 जुलाई की रात को ही हो गई थी। रातभर उसका शव कमरे में पड़ा रहा। इससे पहले हेमा पान सिंह पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। शादी को लेकर ही उनका 17 जुलाई की रात होटल के कमरे में विवाद हुआ था। लेकिन पान सिंह बदनामी के डर से शादी से बचना चाहता था। इसको लेकर हेमा और पान सिंह के बीच खूब झगड़ा हुआ। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। इस बीच तैश में आकर पान सिंह ने हेमा का गला दबा दिया। अचेत हेमा नीचे गिर पड़ी और पान सिंह दूसरे कमरे में सोने चला गया। सुबह जाकर कमरे में देखा तो हेमा की मौत हो चुकी थी।
दो साल पहले आई थी आरोपी के संपर्क में
मृतका दो साल पहले हत्यारोपी के संपर्क में आई थी। धीरे-धीरे बातों और मुलाकातों का सिलसिला आगे बढ़ा। बात मिलने-जुलने और साथ वक्त बिताने तक जा पहुंची। इसके बाद दोनों के संबंध प्रगाढ़ हो गए थे। बात शादी तक जा पहुंची थी। हेमा आरोपी से शादी करना चाहती थी। लेकिन आरोपी शादी से बचने की कोशिश कर रहा था। वह हेमा से इसी तरह अनाम रिश्ता बनाए रखना चाहता था। इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा भी हुआ था।
