हापुड़ : करंट लगने से गोवंशीय पशु की मौत, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश
गढ़मुक्तेश्वर, अमृत विचार। सोमवार को करंट लगने से एक गोवंशीय पशु की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। गोवंशकी मौत से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।कोतवाली क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड के पास एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। वहीं क्षेत्र में रात्रि से बारिश हो …
गढ़मुक्तेश्वर, अमृत विचार। सोमवार को करंट लगने से एक गोवंशीय पशु की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। गोवंशकी मौत से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।कोतवाली क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड के पास एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।
वहीं क्षेत्र में रात्रि से बारिश हो रही है। सोमवार को बिजली ट्रांसफार्मर के पास से एक गोवंशीय व बच्चा निकल रहे थे, तभी अचानक दोनों करंट की चपेट में आ गए। जिसमें गोवंशीय पशु की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बच्चा बाल-बाल बच गया है।रास्ते से निकल रहे अन्य लोगों में भगदड़ मच गई।
जिसके बाद नाराज हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर बिजली व्यवस्था को ठीक रखने की मांग की है। क्योंकि बरसात के मौसम में बिजली करंट अधिक उतरने की संभावना बनी रहती है। प्रदर्शन करने वालों में हिन्दु युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष टिंकू शर्मा, छोटे सैनी, सतवीर, रमेश, मुकेश, दलवीर आदि लोग मौजूद रहे।
