हल्द्वानी: उमंग एप यानी आम आदमी का सिंगल विंडो सिस्टम
भूपेश कन्नौजिया, हल्द्वानी। आम आदमी के जीवन को आसान बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की तरह कार्य करने वाली मोबाइल एप उमंग का अब मैप माय इंडिया के साथ साझेदारी हो गयी है। ऐसे में इससे आम आदमी काफी राहत मिलने वाली है। उमंग ऐप के माध्यम से नजदीकी ब्लड बैंक, पुलिस स्टेशन, सरकारी …
भूपेश कन्नौजिया, हल्द्वानी। आम आदमी के जीवन को आसान बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की तरह कार्य करने वाली मोबाइल एप उमंग का अब मैप माय इंडिया के साथ साझेदारी हो गयी है। ऐसे में इससे आम आदमी काफी राहत मिलने वाली है। उमंग ऐप के माध्यम से नजदीकी ब्लड बैंक, पुलिस स्टेशन, सरकारी राशन की दुकान, किसी सरकारी कार्यालय की लाइव लोकेशन मिल सकेगी।
ऐप पर इन लोकेशन की ना सिर्फ जानकारी मिलेगी, बल्कि सरकारी सर्विस सेंटर की बिल्डिंग का रास्ता कहां से होकर गुजरता है पता चलेगा। इस्तेमालकर्ता इन लोकेशन की वृहद जानकारी देख सकते हैं। यहां तक की गांव की संकरी गलियों का भी इस ऐप से पता लगाया जा सकता है। यही नहीं इसके साथ ही वॉयस और विजुअल्स का सपोर्ट मिलेगा। इससे सरकारी दफ्तरों को खोजना और उन तक पहुंचना आसान हो जाएगा। साथ ही नेविगेशन के दौरान ट्रैफिक और रोड सेफ्टी की भी डिटेल मिलेगी। उमंग ऐप पर मिलने वाली सर्विसदामिनी (दामिनी लाइटनिंग अलर्ट) जहां कुछ वक्त पहले बिजली गिर चुकी है, उस जगह के बारे में इसकी मदद से जानकारी मिल सकेगी। ऐसे इलाकों के चित्रों सहित अलर्ट मिलेगा।
बीमा ऑफिस यूजर्स को ईएसआइसी सेंटर की लोकेशन मिलेगी इसके अलावा अस्पताल और डिस्पेंसरी को मैप पर देख पाएंगे और नेविगेट कर पाएंगे। नजदीकी इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के रिटेलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स की लोकेशन हासिल कर पाएंगे। साथ ही गैस स्टेशन और फ्यूल फिलिंग स्टेशन की लोकेशन जान सकेंगे। ऐप के माध्यय से यूजर खराब सड़क की शिकायत कर पाएंगे। मेरा राशन इंटीग्रेशन के साथ यूजर्स नजदीकी राशन की दुकानों तक पहुंच सकेंगे, जो मैप पर पॉइंटर्स की तरह दिखती हैं। ई-नाम के लिए नजदीकी मंडियों और बाजारों की जानकारी दी जाएगी। उपयोगकर्ता टोल प्लाजा और टोल रेट की जानकारी हासिल कर पाएंगे। नजदीकी पुलिस स्टेशन का पता लगाया जा सकेगा।
वर्ष साल 2017 में हुआ था लॉन्च
हल्द्वानी। उमंग ऐप सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स और आइटी मंत्रालय के अंतर्गत आता है। उमंग मोबाइल ऐप को साल 2017 में पीएम मोदी ने लॉन्च किया था। उमंग ऐप पर करीब 1251 सरकारी सर्विस और करीब 20,280 यूटीलिटी बिल पेमेंट सर्विस मौजूद हैं। उमंग को अब तक 3.41 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। ऐप को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्लेस्टोर पर जाना होगा वहीं इसे 97183-97183 नंबर पर एक मिस्ड कॉल देकर भी डाउनलोड किया जा सकता है।
