अल्मोड़ा: महिला चिकित्सक पर लगा अभद्रता का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिला अस्पताल में कार्यरत एक महिला चिकित्सक पर रोगियों और स्टाफ के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। एक स्टाफ नर्स ने इसकी शिकायत पीएमएस से लिखित रूप से की है तो एक रोगी ने भी चिकित्सक के खिलाफ शिकायत अस्पताल के रजिस्टर में अंकित की है। स्टाफ नर्स द्वारा पीएमएस …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिला अस्पताल में कार्यरत एक महिला चिकित्सक पर रोगियों और स्टाफ के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। एक स्टाफ नर्स ने इसकी शिकायत पीएमएस से लिखित रूप से की है तो एक रोगी ने भी चिकित्सक के खिलाफ शिकायत अस्पताल के रजिस्टर में अंकित की है।

स्टाफ नर्स द्वारा पीएमएस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि महिला चिकित्सक आए दिन इमरजेंसी में आने वाले रोगियों और उनके तीमारदारों के अलावा स्टाफ से भी अभद्रता से पेश आती हैं। चिकित्सक स्टाफ से अपने व्यक्तिगत कार्य करने को कहती हैं। साथ ही मना करने पर उनके अपमान पर तुल जाती हैं।

जिस कारण रोगियों समेत स्टाफ भी उनके व्यवहार से काफी परेशान है। इधर एक मरीज ने भी अस्पताल के रजिस्टर में चिकित्सक के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत दर्ज कर उनके खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। रोगी ने कहा है कि अस्पताल में इस तरह का माहौल पैदा होने से रोगियों को ही नहीं बल्कि अस्पताल के स्टाफ को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर इस पूरे मामले में अस्पताल के पीएमएस डा. आरसी पंत का कहना है कि स्टाफ नर्स और एक रोगी की शिकायत प्राप्त हो रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संबंधित समाचार