अल्मोड़ा: अक्टूबर नवंबर में होंगी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा,अमृत विचार। लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए पहली बार अल्मोड़ा जिले का चयन होने के बाद अब अक्टूबर और नवंबर महीनों में यहां आयोग की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को विकास भवन लोक सेवा आयोग और जिला प्रशासन की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें परीक्षाओं के …

अल्मोड़ा,अमृत विचार। लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए पहली बार अल्मोड़ा जिले का चयन होने के बाद अब अक्टूबर और नवंबर महीनों में यहां आयोग की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को विकास भवन लोक सेवा आयोग और जिला प्रशासन की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें परीक्षाओं के आयोजन के लिए रणनीति तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कहा कि अल्मोड़ा के लिए यह सौभाग्य की बात है कि इस जिले को लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए चयनित किया गया है। इससे पहाड़ के युवाओं को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब तक विषम भौगोलिक परिस्थितियों और आर्थिक संकट के कारण कई युवा इन परीक्षाओं में प्रतिभाग नहीं कर पाते थे।

भदौरिया ने आयोग के अधिकारियों को आश्वास्त किया कि यहां जो भी परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। उनके सफल संचालन में किसी प्रकार की कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापकों को आयोग के मानकों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए कुल 29 केंद्र बनाए जाएंगे।

जिसमें से 20 केंद्र अल्मोड़ा और 9 केंद्र रानीखेत में बनाए जाएंगे। बैठक के दौरान लोक सेवा आयोग के अनुसचिव दीप पंत ने पावर प्वाइंट के माध्यम से परीक्षाओं हेतु निर्धारित मानकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्धारित महीनों में संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के अलावा एनडीए, सीडीएस, सीएपीएफ परीक्षाओं का आयोजन भी कराया जाएगा।

बैठक में एसएसपी पंकज भट्ट, सीडीओ नवनीत पांडे, एडीएम बीएल फिरमाल, अनुसचिव उज्ज्वल कुमार, जगराम मीणा, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, गौरव पांडे, संज कुमार, विवेक राजौरी, एचबी चंद, हेमेंद्र प्रकाश, भीम सिंह मेर, विनोद राठौर आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार