नैनीताल: समय से दफ्तर पहुंचें और जनसमस्याओं को सुनें जिलाधिकारी : आयुक्त
नैनीताल, अमृत विचार। आयुक्त सुशील कुमार ने कुमाऊं मंडल के सभी जिलाधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को जनसमस्याओं के निस्तारण, सेवा का अधिकार, सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों, राजस्व वादों को समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए। आयुक्त सुशील कुमार ने गुरुवार को मंडल कार्यालय में …
नैनीताल, अमृत विचार। आयुक्त सुशील कुमार ने कुमाऊं मंडल के सभी जिलाधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को जनसमस्याओं के निस्तारण, सेवा का अधिकार, सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों, राजस्व वादों को समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
आयुक्त सुशील कुमार ने गुरुवार को मंडल कार्यालय में वीसी के जरिए जिलाधिकारियों, सीएमओ व अपर आयुक्त के साथ पहली बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित समय में कार्यालयों में उपलब्ध हों और जनसमस्याओं को सुनें व निस्तारण करें।
सीएम हेल्पलाइन से मिलीं जनसमस्याओं का वरीयता दें। आयुक्त कुमार ने कहा कि भू-अभिलेख, राजस्व, ऊर्जा जलसंस्थान, निकायों में समस्याएं लंबित हैं उनका निराकरण त्वरित गति से किया जाए। इसके लिए नोडल अधिकारी, एल-1, एल-2 जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील व गंभीर होकर कार्य करें। राजस्व अधिकारी निर्धारित समयानुसार न्यायालयों में मामलों को सुने व उन्हें निस्तारित करें।
इसके लिए प्रत्येक माह व तहसीलवार मामलों के निस्तारण की समीक्षा की जाए। सभी राजस्व अधिकारी गंभीरता से सचेत होकर समयबद्व होकर मामलों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। वीडियो कांफ्रेंसिंग में नैनीताल डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, अल्मोड़ा डीएम नितिन भदौरिया, ऊधम सिंह नगर डीएम रंजना राजगुरू, बागेश्वर डीएम विनीत कुमार, चंपावत डीएम विनीत तोमर, पिथौरागढ़ डीएम आनंद स्वरूप, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, अपर आयुक्त संजय खेतवाल आदि मौजूद थे।
= कोविड-19 की तीसरी लहर से निबटने के लिए पूरी हो तैयारियां =
आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि कोरोना के तीसरी लहर के लिए अभी से स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरूस्त करने की जरूरत है। जिन-जिन जनपदों में ऑक्सीजन प्लांट नहीं लग पाए हैं उन्हें पूरा किया जाए। अस्पतालों में पीकू बेड बढ़ाने, मेडिकल स्टाफ की तैनाती व प्रशिक्षण दिया जाए । उन्होंने कहा कि चंपावत, बागेश्वर अस्पतालों में वेंटीलेटर के साथ ही चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाई जाएं । इसी के साथ, जिलाधिकारी राज्य कर के अधिकारियों के साथ बैठक कर वाणिज्य वादों का भी निस्तारित करें।
