हल्द्वानी: रानीबाग-भीमताल मार्ग 23 जुलाई को खुलेगा
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन और मलबा आने की वजह से आठ मार्ग बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन इन मार्गों को जल्द से जल्द खोलने का काम कर रहा है। जब तक यहां काम चल रहा है तब तक मार्गों पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। बीते …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन और मलबा आने की वजह से आठ मार्ग बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन इन मार्गों को जल्द से जल्द खोलने का काम कर रहा है। जब तक यहां काम चल रहा है तब तक मार्गों पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।
बीते दिनों से हो रही बारिश के चलते पहाड़ों में हालात खराब होते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा नुकसान मार्गों के बंद होने से लोगों को हो रहा है। अब प्रशासन ने लिस्ट जारी कर बताया है कि जिले में आठ मार्गों को बंद कर दिया गया है।
संभवत: यहां जल्द ही आवागमन फिर से शुरू हो जाएगा। अमृतपुर-बानना ग्रामीण मार्ग, गांधी ग्राम पस्तौला ग्रामीण मार्ग, भौंर्सा-पिनरों मार्ग, एचएमटी-ब्रेवरी मार्ग, खुजेटी-पतलिया ग्रामीण मार्ग, डालकन्या-गौनियारों, छोडाखान अमजड ग्रामीण मार्ग को बंद कर दिया गया है। यहां जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। बताया कि 21 जुलाई को यह मार्ग खुल जाएंगे। साथ ही रानीबाग-भीमताल मार्ग पर भी काम चल रहा है। संभावना है कि 23 जुलाई को यह मार्ग खुल जाए।
