हल्द्वानी: जेल बंदी की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम के बाद जांच
हल्द्वानी, अमृत विचार। जेल में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि सुभाष नगर पूर्वी मोहल्ला, बरेली निवासी लाली सिंह पुत्र मंगल सिंह चोरी के आरोप में हल्द्वानी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जेल में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि सुभाष नगर पूर्वी मोहल्ला, बरेली निवासी लाली सिंह पुत्र मंगल सिंह चोरी के आरोप में हल्द्वानी जेल में बंद था।
उसे 12 सितंबर को हल्द्वानी उप कारागार में लाया गया था। बीती 7 जुलाई को स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान वह टीबी से ग्रसित मिला। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। 19 जुलाई की रात कैदी ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
