अल्मोड़ा: चार दिन बाद भी चीन से सटे गांवों से नहीं हो सका संपर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा / पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में मौसम का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी यहां दिन भर बारिश होती रही। चीन सीमा को जोडऩे वाले दारमा और तवाघाट- नारायण आश्रम मार्ग भूस्खलन के कारण जहां चौथे दिन भी रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। वहीं मदकोट और मुनस्यारी के …

अल्मोड़ा / पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में मौसम का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी यहां दिन भर बारिश होती रही। चीन सीमा को जोडऩे वाले दारमा और तवाघाट- नारायण आश्रम मार्ग भूस्खलन के कारण जहां चौथे दिन भी रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। वहीं मदकोट और मुनस्यारी के बीच कैंथी बैंड के पास दस मीटर सड़क मार्ग बहने से इस मार्ग पर भी यातायात पूरी तरह ठप है।

पिछले तीन चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण सीमांत के क्षेत्रों में बुरा हाल है। अकेले पिथौरागढ़ जिले में एक दर्जन से अधिक मोटर मार्ग आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद हैं। थल मुनस्यारी मोटर मार्ग पर नाचनी के पास अब भी नया बस्ती के पास भूस्खलन का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण सभी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मुनस्यारी को जोडऩे वाले दोनों मार्ग तेज बारिश के कारण बंद हैं। भूस्खलन के कारण लगातार गिर रहे बोल्डरों के कारण कई मार्गों पर वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है।

वेलीब्रिज से हो सकेगा चीन सीमा से संपर्क
अल्मोड़ा / पिथौरागढ़ : धारचूला से सात करीब सात किमी दूर कूलागाड़ गधेरे में बहे पुल के स्थान पर अब बीआरओ ने यहां वेलीब्रिज का काम लगभग पूरा कर लिया है। मंगलवार को इस वेलीब्रिज से कुछ वाहनों की इधर उधर आवाजाही कराई गई।
कुछ दिनों पहले चीन सीमा को जोडऩे वाले हाइवे पर बीआरओ द्वारा बनाया गया कूलागाड़ पुल नदी के तेज बहाव में बह गया था। जिस कारण मल्ला दारमा, तल्ला मल्ला चौंदास सहित व्यास का संपर्क पूरी तरह कट गया था। पुल के टूटने के कारण चीन सीमा से लगे साठ से अधिक गांवों से संपर्क भंग हो गया था और खाद्यान्न समेत अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। काफी अधिक दिक्कतों के बार बीआरओ ने इस स्थान पर वेलीब्रिज बनाने का निर्णय लिया था। जिसका कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है। वेलीब्रिज के बन जाने से अब व्यास घाटी के अंतिम गांव कूटी तक वाहनों से पहुंचा जा सकेगा। साथ ही चीन सीमा तक सड़क संपर्क भी शुरू हो जाएगा।

संबंधित समाचार