बरेली: जैविक खादों ने किसानों की बढ़ाई आमदनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खरीफ के बाद जैविक खाद से रबी फसल की तैयारी में भी किसान जुट गए हैं। बिथरीचैनपुर के रजपुरा माफी निवासी प्रगतिशील किसान ओमप्रकाश, हाफिजगंज के सत्यपाल गांव के अन्य लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। वह बताते हैं कि रसायनिक खाद की अपेक्षा जैविक खाद सस्ता और बेहतर विकल्प है। …

बरेली, अमृत विचार। खरीफ के बाद जैविक खाद से रबी फसल की तैयारी में भी किसान जुट गए हैं। बिथरीचैनपुर के रजपुरा माफी निवासी प्रगतिशील किसान ओमप्रकाश, हाफिजगंज के सत्यपाल गांव के अन्य लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। वह बताते हैं कि रसायनिक खाद की अपेक्षा जैविक खाद सस्ता और बेहतर विकल्प है।

रसायनिक खाद व कीटनाशक लगाने पर फसलें रोगग्रस्त हो जाती थीं जब पैदावार कम होने लगी तो कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर जैविक खाद का उपयोग शुरू किया। शुरुआत में जैविक खाद से धान की फसल की। फसल अच्छी हुई, कीट भी नहीं लगे। कुछ किसान पाली हाउस में जैविक खेती कर रहे हैं। मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए भी तमाम किसान आगे आ चुके हैं।

…तो इसलिए बढ़ी जैविक उत्पाद की मांग
कोरोना महामारी ने बता दिया कि शारीरिक रूप से स्वस्थ होना कितना जरूरी है। चिकित्सक भी पौष्टिक आहार का सेवन कर शरीर में रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने की सलाह देते हैं। कीमतें भी सामान्य के मुकाबले अधिक नहीं हैं। अफसरों का दावा है कि जैविक खाद से न सिर्फ फसलों की गुणवक्ता में सुधार होगा, बल्कि भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी।

ऐसे बचाएं खेतों की उर्वरता
जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि रसायनों के अत्याधिक प्रयोग से मिट्टी में जरूरी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। फसल की पैदावार मिट्टी में पोषक तत्वों की उपलब्धता, जीवांश कार्बन की मात्रा और सूक्ष्म जीवों की क्रियाशीलता पर निर्भर करती है। मिट्टी में जीवांश कार्बन की मात्रा 0.80 फीसद से अधिक होनी चाहिए, है 0.30 फीसद से भी कम। मित्र कीट नष्ट हो रहे हैं। जैविक खेती से इन्हें बचाया जा सकता है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात