लालकुआं: ठेकेदार बन सुपरवाइजर से ठगे एक लाख नौ हजार रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालकुआं। सेंचुरी पेपर मिल के ठेकेदार के नाम से फोन करके एक लाख नौ हजार रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पश्चिमी राजीवनगर बिन्दुखत्ता लालकुआं विनोद कुमार कश्यप पुत्र स्व. छोटे लाल सेन्चुरी पल्प व पेपर मिल में संविदा में …

लालकुआं। सेंचुरी पेपर मिल के ठेकेदार के नाम से फोन करके एक लाख नौ हजार रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पश्चिमी राजीवनगर बिन्दुखत्ता लालकुआं विनोद कुमार कश्यप पुत्र स्व. छोटे लाल सेन्चुरी पल्प व पेपर मिल में संविदा में सुपरवाइजर है। मंगलवार को विनोद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि गत सप्ताह उसके अधीन काम करने वाले मुकेश पुत्र जागन सिंह के पास सेंचुरी पेपर मिल के ठेकेदार सूरज सती की आवाज से एक फोन आया। पैसे की जरूरत होने पर खाते में पैसे डालने की बात कही।

मुकेश की बात पर यकीन कर उसने दिए गए नंबर पर एक लाख नौ हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। दूसरे दिन ठेकेदार सूरज सती को उन नम्बरों पर फोन किया तो नंबर बंद मिले। जिसके बाद मुकेश ने उनके दूसरे मोबाइल नंबर पर फोन किया तो सूरज सती ने बताया कि न तो ये नंबर मेरे हैं और न ही उन्होंने कोई फोन किया।

सुवरवाईजर विनोद ने कोतवाली पुलिस से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार