रामनगर: तालाब में डूबे किशोर का 24 घंटे बाद मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। बीती रात तालाब में एक किशोर डूब गया था। बुधवार को 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरफ व पुलिस की टीम ने किशोर का शव बरामद कर लिया है। बता दें कि ग्राम थारी राजपुर रोड निवासी 13 वर्षीय करुनेश बिष्ट पुत्र स्व. पदम सिंह बिष्ट अपने दो अन्य दोस्तों …

रामनगर, अमृत विचार। बीती रात तालाब में एक किशोर डूब गया था। बुधवार को 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरफ व पुलिस की टीम ने किशोर का शव बरामद कर लिया है।

बता दें कि ग्राम थारी राजपुर रोड निवासी 13 वर्षीय करुनेश बिष्ट पुत्र स्व. पदम सिंह बिष्ट अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मंगलवार को गांव के पास एक तालाब में नहा रहा था। इसी बीच अचानक करुनेश पानी में डूबने लगा। शोर मचाया पर साथ में नहा रहे उसके दोनों दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में डूबता चला गया।

क्षेत्र के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर पीरूमदारा चौकी इंचार्ज भगवान सिंह महर भी पुलिस बल व एसडीआरफ के साथ मौके पर पहुंचे। रात भर एसडीआरएफ, पुलिस, फायर बिग्रेड और ग्रामीण तालाब में डूबे किशोर को ढूंढने में लगे रहे। बुधवार सुबह 24 घंटे बाद किशोर का शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार