कैबिनेट से मिली मंजूरी, अयोध्या से संबंधित ये प्रस्ताव हुए पास, 115 करोड़ की लागत से बनेगा यह मार्ग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की बैठक लोक भवन में हुई। इस बैठक में 29 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई है। अयोध्या, अकबरपुर, बसखारी मार्ग की 115.18 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण समेत 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसकी जानकारी यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की बैठक लोक भवन में हुई। इस बैठक में 29 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई है। अयोध्या, अकबरपुर, बसखारी मार्ग की 115.18 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण समेत 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसकी जानकारी यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दी। सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि बुधवार को हुई बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई है। इसमें कई विभागों के प्रस्ताव शामिल हैं।
अयोध्या से संबंधित तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। एक लोक निर्माण विभाग से संबंधित है। अयोध्या, अकबरपुर, बसखारी मार्ग 115.18 करोड़ की लागत से बनेगा। जिससे मऊ आजमगढ़ पूर्वांचल जाने वाले लोगों के लिए सुविधा मिलेगी। बताया कि दूसरा प्रस्ताव साढ़े 13 किलोमीटर की सड़क का है। इस पर 132.87 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा तीसरा प्रस्ताव माया बाजार के पास घनी आबादी से बचने के लिए 3 किलोमीटर बाई पास बनाने का प्रस्ताव किया जा रहा है। जिसको बनाने में 61.33 करोड़ की लागत आएगी।
बताया कि अंबेडकर नगर बाजार के पास बनने वाला 12.30 किलोमीटर लंबा बाइपास 254.20 करोड़ की लागत से बनेगा। कौशांबी पर्यटन व धार्मिक स्थल है। इसलिए 42.06 किलोमीटर चार लेन का निर्माण कार्य सड़क का होने जा रहा है। प्रयागराज आने जाने वाले लोगों को इससे लाभ मिलेगा। इसको बनाने में 808.95 करोड़ की लागत आएगी। आजमगढ़ के मोहब्बतपुर में जमीन खरीदी गई थी जिसमें कठनाई आई थी। ग्राम असफाल पुर आज़म बाग़ की 5.8 हेक्टयेर भूमि राज्य विश्वविद्यालय को दी जा रही है। अमेठी के अंदर बन रहे जिला चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है जिसके लिए 292.56 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
