बरेली: पुराने दोस्त ने घर ले जाकर की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तीन साल पुराने दोस्त ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। बामुश्किल आरोपी के चंगुल से बचकर निकली युवती ने प्रेमनगर पुलिस से शिकायत की। प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बारादरी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की …

बरेली, अमृत विचार। तीन साल पुराने दोस्त ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। बामुश्किल आरोपी के चंगुल से बचकर निकली युवती ने प्रेमनगर पुलिस से शिकायत की। प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बारादरी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की तीन साल पहले सौ फुटा रोड स्थित जन आदर्श कॉलोनी निवासी सचिन पुत्र मेघराज से दोस्ती हो गई थी। लंबे समय तक उनकी दोस्ती चली लेकिन कुछ समय पहले उनकी दोस्ती टूट गई और बातचीत भी बंद थी।

युवती का आरोप है कि सोमवार को ड्यूटी से घर जाते समय युवक ने रास्ते में स्कूटी रोकी और जबरन उसकी स्कूटी पर बैठ गया। जिसके बाद युवक उसे अपने घर ले गया और वहां पहुंचकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। किसी तरह युवती वहां से बचकर निकली और अपने घर पहुंची।

युवती ने मामले की शिकायत प्रेमनगर पुलिस से की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सचिन पुत्र मेघराज के खिलाफ धारा 323 व 354 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार