हल्द्वानी: 45 साल से ऊपर के एक लाख लोगों को मिला कोरोना के दोनों टीके का कवच
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड टीकाकरण की धीमी रफ्तार के बीच एक राहत भरी खबर आई है। जिले में 45 साल से ऊपर के आयुवर्ग में एक लाख लोगों को कोरोना के दोनों टीके लग गए हैं। तीसरी लहर के दौरान यह राहत वाली बात है। हालांकि युवाओं के टीकाकरण में यह रफ्तार बहुत धीमी है। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड टीकाकरण की धीमी रफ्तार के बीच एक राहत भरी खबर आई है। जिले में 45 साल से ऊपर के आयुवर्ग में एक लाख लोगों को कोरोना के दोनों टीके लग गए हैं। तीसरी लहर के दौरान यह राहत वाली बात है। हालांकि युवाओं के टीकाकरण में यह रफ्तार बहुत धीमी है।
स्वास्थ्य विभाग ने नैनीताल जिले में करीब 2.50 लाख 45 साल से ऊपर के लोगों का कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। फरवरी माह से 45 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया था। इसमें से एक लाख लोगों को कोरोना के दोनों टीके लगा दिए गए हैं। साथ ही करीब एक लाख लोग ऐसे हैं जिनको कोरोना का एक ही टीका लग पाया है।
इस आयुवर्ग में करीब 50 हजार लोगों को अभी कोरोना का कोई भी टीका नहीं लगा है। इधर 18 से 45 साल से ऊपर आयुवर्ग के लोगों में केवल 6 हजार लोगों को ही कोरोना के दोनों टीके लगे हैं। अगर स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कस को भी शामिल करें तो जिले में करीब 1.30 लाख लोगों को कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं। यह लक्षित आबादी का करीब 20 प्रतिशत है।
