हल्द्वानी: क्वारंटीन से बाहर निकला मानसून, सात दिनों में जमकर बरसे मेघ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं वासियों के लिए राहत की बात है। कमजोर पड़ा मानसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। पिछले सात दिनों में कुमाऊं के पांच जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। यही नहीं गर्मी से परेशान लोगों को भी तापमान कम होने से राहत मिली है। उत्तराखंड …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं वासियों के लिए राहत की बात है। कमजोर पड़ा मानसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। पिछले सात दिनों में कुमाऊं के पांच जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। यही नहीं गर्मी से परेशान लोगों को भी तापमान कम होने से राहत मिली है।

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कुमाऊं में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। कुमाऊं में पिछले सात दिनों में कुल 769.4 बारिश हुई है जबकि इस दौरान केवल 583.6 मिमी ही बारिश होती है। उक्त समय में करीब 25 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले मानसून के आगमन के साथ ही मौसम में हीट वेब शुरू हो गई थी।

जिससे मानसून कमजोर पड़ गया और तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी। कमजोर पड़े मानसून की वजह से यह अंदेशा हो रहा था इस बार सूखा पड़ेगा। लेकिन मानसून के सक्रिय होने से लोगों को राहत मिली है। हल्द्वानी का तापमान अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पिछले सात दिनों में हुई बारिश

जिला हुई बारिश        सामान्य बारिश
अल्मोड़ा 83.4                 62.8
बागेश्वर 186.4                 62.8
चंपावत 115.3               119.5
नैनीताल 179.9              126.4
पिथौरागढ़ 123.8             97.6
यूएसनगर  220.6             88.1
(आंकड़े उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बारिश मिमी में)

नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अनुमान
हल्द्वानी। मौसम विभाग ने नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अनुमान जताया है। अगले चार दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान पहाड़ में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

किसानों को मिली राहत
हल्द्वानी। पहाड़ और मैदान में कमजोर मानसून की वजह से धान की बोई गई फसल को काफी नुकसान हो रहा था। अच्छी बारिश होने की वजह से किसानों को काफी राहत मिली है। खासतौर से मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। नैनीताल जिले के मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने बताया कि पहाड़ में वो इलाके जहां सिंचाई के साधन नहीं हैं वहां पर बारिश से फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। अब धान की अच्छी फसल होने का अनुमान है।

बारिश में भीगने से बचें
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बारिश में न भीगने की सलाह दे रहे हैं। जिला संक्रामक रोग विश्लेषक एनके कांडपाल ने बताया कि इस समय बारिश में भीगने से बचें नहीं तो वायरल फीवर होने का खतरा है। साथ ही पानी को उबाल कर पिएं क्योंकि बारिश के दिनों में पानी की गुणवत्ता सही नहीं रहती। बताया कि रात को मच्छरदानी लगाकर सोएं और मच्छरों से बचें।

संबंधित समाचार