हल्द्वानी: इस साल देवभूमि में रिकॉर्ड बढ़ा महिला अपराध का ग्राफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौरव पांडेय, हल्द्वानी। कोरोना महामारी के बीच इस साल देवभूमि में महिला अपराध का ग्राफ रिकॉर्ड रूप से बढ़ गया है। महिला संबंधी हर तरह की वारदातों में बढ़ोत्तरी हुई है। दुष्कर्म और छेड़छाड़ की वारदातों में तेजी से इजाफा हुआ है। 2021 की छमाही में ही पिछले साल की तुलना में 273 अधिक आपराधिक …

गौरव पांडेय, हल्द्वानी। कोरोना महामारी के बीच इस साल देवभूमि में महिला अपराध का ग्राफ रिकॉर्ड रूप से बढ़ गया है। महिला संबंधी हर तरह की वारदातों में बढ़ोत्तरी हुई है। दुष्कर्म और छेड़छाड़ की वारदातों में तेजी से इजाफा हुआ है। 2021 की छमाही में ही पिछले साल की तुलना में 273 अधिक आपराधिक वारदातें दर्ज की जा चुकी हैं।

कुमाऊं के आईजी रेंज कार्यालय के अनुसार साल 2020 में जून तक मंडल के नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर में महिला संबंधी अपराध के 597 मामले दर्ज हुए थे। जबकि इस साल जून तक 870 मामले दर्ज हो चुके हैं। साल 2020 की तुलना में 2021 में अब तक 273 अधिक वारदातें दर्ज की जा चुकी हैं। बीते साल की तुलना में इस साल दुष्कर्म और छेड़छाड़ की वारदातों में तेजी से इजाफा हुआ है। बीते साल की तुलना में इस साल दुष्कर्म की 49 जबकि छेड़छाड़ की 59 अधिक वारदातें दर्ज हो चुकी हैं।

कोरोनाकाल में भी नहीं थमे महिला अपराध, बढ़ी चिंता
हल्द्वानी। कोरोनाकाल में भी महिला अपराधों में इजाफा होने से सुरक्षा को लेकर सरकार और एजेंसियों की चिंता भी बढ़ गई है। पुलिस के आंकड़ें तस्दीक कर रहे हैं कि देवभूमि में तेजी से महिला अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। वैश्विक महामारी के प्रकोप, लॉकडाउन, कर्फ्यू के बीच भी महिला अपराधों में तेजी से इजाफा हुआ है। इससे कानूनी विशेषज्ञ भी हैरान-परेशान हैं। तमाम प्रतिबंधों और बंदिशों भरे कोरोनाकाल के बावजूद महिला अपराधों में तेजी से इजाफा हुआ है।

जागरूकता और कड़े कानूनों से बदली तस्वीर
हल्द्वानी। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि महिला अपराधों को लेकर जागरूकता बढ़ने और कड़े कानूनों से तस्वीर बदली है। नए कानून के तहत महिला अपराध छुपाने पर पुलिस के लिए भी सजा का प्रावधान है। महिला अपराधों की रोकथाम और कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक सख्त है। इसके कारण महिला संबंधी अपराधों की रिपोर्टिंग बढ़ी है। पीड़ित महिलाएं अपराध से प्रतिकार और न्याय के लिए आगे आ रही हैं। बदलते दौर में न्याय के अवसर भी बढ़ गए हैं।

अपराध वर्ष 2020 में दर्ज वर्ष 2021 में दर्ज
हत्या 4 5
दुष्कर्म 102 153
दहेज हत्या 13 18
अपहरण 35 53
छेड़छाड़ 103 164
क्रूरता 151 170
अन्य 187 301

हर थाने में महिला डेस्क प्रभावी रूप से काम कर रहा है। महिला हेल्पलाइन नंबरों के जरिये अपराध पर नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है। महिला संबंधी अपराध पर त्वरित सुनवाई के साथ कार्रवाई की जा रही है। महिला अपराधों की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
अजय रौतेला, आईजी, कुमाऊं

संबंधित समाचार