बरेली: ऐसे लड़ेंगे तीसरी लहर से, एक माह बाद भी नहीं आई सीरो सर्विलांस की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को लेकर इससे निपटने की तैयारियां पूरे देश में शुरू हो गई हैं लेकिन जिले में इसको लेकर लापरवाही बरती जा रही है। एक माह पूर्व जिले के विभिन्न इलाकों में कराए गए सीरो सर्वे की रिपोर्ट अब तक लैब से ही नहीं मिली है। इससे …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को लेकर इससे निपटने की तैयारियां पूरे देश में शुरू हो गई हैं लेकिन जिले में इसको लेकर लापरवाही बरती जा रही है। एक माह पूर्व जिले के विभिन्न इलाकों में कराए गए सीरो सर्वे की रिपोर्ट अब तक लैब से ही नहीं मिली है। इससे डाक्टरों को जिले के लोगों की एंटीबॉडी की स्थिति की जानकारी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में वे उपचार को लेकर असमंजस में हैं।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जिले में करीब 47 हजार से अधिक संक्रमित निकले थे। आंकड़ों के मुताबिक, 376 लोगों की मौत भी हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन और सैंपलिंग पर जोर दिया था। शासन के निर्देश पर प्रदेश के प्रत्येक जिले में लोगों की एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए सीरो सर्वे किया गया। इसके लिए जिले में कोरोना का टीका लगवा चुके लोगों, कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके लोगों एवं सामान्य लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए।

विभाग ने 18 टीम लगाकर तीन दिन में करीब 750 से अधिक लोगों की सैंपलिंग की। सर्वे में 18 वर्ष से नीचे के किशोरों को भी शामिल किया था। सैंपल को आगरा की प्रयोगशाला भेजा गया। सैंपल भेजे एक माह से अधिक समय हो गया लेकिन अभी तक प्रयोगशाला से रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध नहीं कराई गई है।

जिले में कराए गए सीरो सर्वे की रिपोर्ट के लिए प्रयोगशाला से लगातार संपर्क किया जा रहा है लेकिन अभी तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो सकी है। -डा. मीसम अब्बास, इपिर्डमिटोलॉजिस्ट

संबंधित समाचार