गरमपानी: गांव में स्टोन क्रशर, ग्रामीणों ने किया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। बढेरी में स्टोन क्रशर के लिए भूमि के सर्वे को पहुंचे विभागीय अधिकारियों को देखते ही ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। ग्रामीणों ने नारेबाजी की और कहा कि बढेरी में स्टोन क्रेशर नहीं लगने दिया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मनमानी हुई तो न्यायालय की शरण ली जाएगी। बढेरी क्षेत्र में …

गरमपानी, अमृत विचार। बढेरी में स्टोन क्रशर के लिए भूमि के सर्वे को पहुंचे विभागीय अधिकारियों को देखते ही ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। ग्रामीणों ने नारेबाजी की और कहा कि बढेरी में स्टोन क्रेशर नहीं लगने दिया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मनमानी हुई तो न्यायालय की शरण ली जाएगी।

बढेरी क्षेत्र में संयुक्त सर्वे को टीम पहुंची ही थी कि सूचना गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के सामने ही सरकार विरोधी नारे लगाए। कहा, जिस स्थान पर सर्वे किया जा रहा है वहीं से गांव की सिंचाई योजना के साथ ही विद्यालय स्थित है। पास ही छह सौ करोड़ रुपये की लागत से डैम का निर्माण किया जा रहा है।

ऐसे में स्टोन क्रशर लगाकर ग्रामीणों को मौत के मुंह में धकेला जा रहा है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि मानकों को ताक पर रख स्टोन क्रशर का सर्वे किया जा रहा है। जबकि उसी स्थान पर ग्रामीणों की गोचर भूमि और गांव के लोगों की कृषि भूमि है। ऐसे में स्टोन क्रशर लगा तो खेतीबाड़ी को बड़ा नुकसान होगा और पर्यावरण प्रदूषित होगा। उक्त स्थान के ऊपर ही धारी व खैरनी गांव भी हैं।

विरोध में ग्राम प्रधान दीप चंद्र, सरपंच खुशाल सिंह, पान सिंह, चंदन सिंह, मोहन सिंह, बालम सिंह, राजेंद्र, डूंगर राम, धन सिंह, भगवत सिंह, रविंद्र सिंह मेहरा, दुर्गा देवी, विमला देवी, भावना जंतवाल, नीलम जंतवाल, विनीता देवी, अनिल सिंह, अशोक सिंह, पंकज सिंह, अनूप बिष्ट आदि थे।

संबंधित समाचार