अल्मोड़ा: जल्द अस्तित्व में आएगा लमगड़ा महाविद्यालय का भवन
अमृत विचार, अल्मोड़ा। विकास खंड लमगड़ा में वर्षों से किराए के भवन में चल रहे राजकीय महाविद्यालय का भवन अब जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। शासन ने महाविद्यालय के भवन के लिए 404.74 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। भवन बनने के बाद अब यहां के छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना नहीं …
अमृत विचार, अल्मोड़ा। विकास खंड लमगड़ा में वर्षों से किराए के भवन में चल रहे राजकीय महाविद्यालय का भवन अब जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। शासन ने महाविद्यालय के भवन के लिए 404.74 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। भवन बनने के बाद अब यहां के छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य सुभाष पांडे ने कहा है कि लमगड़ा महाविद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र छात्राओं को अब तक भवन ना होने के कारण तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पूर्ववर्ती सरकार अपने कार्यकाल के दौरान महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत नहीं करा पाई।
लेकिन मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा यहां के छात्र छात्राओं की परेशानियों को समझते हुए अब भवन निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है। पांडे ने बताया कि बीते दिनों उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर दन्या में भी कक्षाएं संचालित करने की मांग की गई है। जिस पर सरकार शीघ्र ठोस निर्णय लेगी।
उन्होंने कहा कि है भाजपा सरकार ग्रामीण परिवेश के छात्र छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा दिलाने के पूरे पूरे प्रयास कर रही है। लमगड़ा महाविद्यालय के लिए धनराशि स्वीकृत करने पर उन्होंने सीएम पुष्कर धामी और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है।
