रुद्रपुर: सीएम बोले अगले 7 महीने बस काम ही काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रुद्रपुर। शुक्रवार को उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोड शो के बाद किच्छा मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पहुंचे। यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। सीएम ने अभूतपूर्व स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनता का आभार जताया। उन्होंने …

अमृत विचार, रुद्रपुर। शुक्रवार को उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोड शो के बाद किच्छा मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पहुंचे। यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। सीएम ने अभूतपूर्व स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनता का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाली पार्टी है। जिस तरह उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया है उससे जाहिर है कि भाजपा छोटे-बड़े के भेद से ऊपर उठ चुकी पार्टी है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। मोदी देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े नेता है।

सीएम धामी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से उन्हें मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। इसके लिए वह सभी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनता ने उनका स्वागत किया है ठीक इसी तरह वह प्रदेश के चहुंमुखी विकास लिये आम जनता के साथ हर समय कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका रुद्रपुर से गहरा नाता है और वह इस शहर को अपना दूसरा घर मानते हैं।

विकास कार्यों की बाबत उनका कहना था कि अगले 7 महीने अब तक सभी सालों पर भारी पड़ेंगे। आने वाले समय मे दिल्ली से देहरादून सफर दो घंटे में पूरा होगा इसके लिए निर्माण कार्य द्रुत गति से चल रहा है। उधम सिंह नगर जिले में भी जिले में कई बाईपास योजनाओं पर कार्य शुरू किया जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी को पगड़ी पहनाकर व भगवन गणेश की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

यहाँ इस जनपद प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय, समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्या, अध्यक्ष वन विकास निगम सुरेश परिहार, क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा, नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, पूर्व सांसद बलराज पासी, रुद्रपुर मेयर रामपाल सिंह, काशीपुर मेयर उषा चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान, जगदीश चन्द्र काण्डपाल सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी का पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर आयुक्त कुमाऊं मंडल सुशील कुमार, आईजी अजय रौतेला, जिलाधिकारी रंजना राजगुरू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।

2027 तक देश का सबसे अग्रणी राज्य होगा उत्तराखंड : सीएम
रुद्रपुर। शुक्रवार को रुद्रपुर दौरे पर आये मुख्यमंत्री धामी ने 2027 तक उत्तराखंड राज्य को पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र देश का सबसे अग्रणी राज्य बनाने की बात कही। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश को आग ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही ।

प्रदेश की असीमित क्षमता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने 2022 प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद उत्तराखंड राज्य को पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में विकसित किया जायेगा ।

उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्यों को करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है । मुख्यमंत्री धामी ने उधम सिंह नगर जिले के विकास कार्यों के लिए बताया कि रुद्रपुर में नजूल भूमि, सड़क निर्माण कार्यो को तेज़ी से कराया जायेगा। साथ ही काशीपुर, रुद्रपुर और दिल्ली मार्गो छोटा और सुविधाजनक बनाया जाएगा ।

मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय बनाने के साथ रुद्रपुर से अमृतसर,गोरखपुर वाराणसी और मुंबई तक की रेल सेवाओं को शुरू कराने की बात ।

संबंधित समाचार