रेल यात्रियों करना पड़ेगा मुश्किलों का समाना, कई ट्रेनें हुई रद्द तो कई के बदले रूट
लखनऊ। उत्तर रेलवे मुरादाबाद-शाहजहांपुर रेलखंड के अंतर्गत यार्ड में रिमॉडलिंग कार्य के चलते ब्लाक लिया जाएगा। इससे लखनऊ दिल्ली, चंडीगढ़ समेत कई रेल खंडों पर यात्रियों का राह कठिन रहेगा। इस दौरान 24 से 28 जुलाई तक कई ट्रेनें जहां रद्द रहेंगी। वहीं कई ट्रेनों के मार्ग बदलकर संचालित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुये …
लखनऊ। उत्तर रेलवे मुरादाबाद-शाहजहांपुर रेलखंड के अंतर्गत यार्ड में रिमॉडलिंग कार्य के चलते ब्लाक लिया जाएगा। इससे लखनऊ दिल्ली, चंडीगढ़ समेत कई रेल खंडों पर यात्रियों का राह कठिन रहेगा। इस दौरान 24 से 28 जुलाई तक कई ट्रेनें जहां रद्द रहेंगी। वहीं कई ट्रेनों के मार्ग बदलकर संचालित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुये वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ला ने बताया कि इस दौरान लखनउ चंडीगढ समेत कई ट्रेनें निरस्त रहेगी ।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- लखनऊ जं. से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन 24 से 27 जुलाई तक निरस्त रहेगी।
- चण्डीगढ़ से लखनऊ ज. के बीच चलने वाली ट्रेन 25 से 28 जुलाई तक निरस्त रहेगी।
- बनारस से 24 से 27 जुलाई तक चलने वाली बनारस-नई दिल्ली स्पेशल निरस्त रहेगी।
- नई दिल्ली से 25 से 28 जुलाई तक चलने वाली नई दिल्ली-बनारस स्पेशल निरस्त रहेगी।
ये ट्रेनें बदले मार्ग से चलेगी
- लालगढ़ से 24 एवं 27 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध-आसाम स्पेशल परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल होकर लखनऊ के रास्ते चलेगी।
- जम्मूतवी से 24 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर 02588 जम्मूतवी-गोरखपुर अमरनाथ सहारनपुर-गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल होकर लखनऊ के रास्ते चलेगी।
- जम्मूतवी से 27 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर 05098 जम्मूतवी-गोरखपुर अमरनाथ सहारनपुर-गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ के रास्ते चलेगी।
- नई दिल्ली से 27 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर 02504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ के रास्ते चलेगी।
इन ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा
लालगढ़ से 25 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध-आसाम लालगढ़ से 60 मिनट रोककर और दरभंगा से 26 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर 05211 दरभंगा-अमृतसर दरभंगा से पांच घंटे रोककर चलाई जाएगी।
