हल्द्वानी: गौला के गेटों में जमी सिल्ट, पेयजल व्यवस्था लड़खड़ाई
हल्द्वानी, अमृत विचार। बारिश की वजह से नगर की पेयजल सप्लाई फिर से लड़खड़ा गई है। बारिश के बाद से ही गौला नदी में बहाव बढ़ गया है। अब यहां गेटों पर सिल्ट भारी मात्रा में जमा हो गई है। इसके चलते फिल्टर प्लांटों को पानी की सप्लाई रोक दी गई और शहर की पेयजल …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बारिश की वजह से नगर की पेयजल सप्लाई फिर से लड़खड़ा गई है। बारिश के बाद से ही गौला नदी में बहाव बढ़ गया है। अब यहां गेटों पर सिल्ट भारी मात्रा में जमा हो गई है। इसके चलते फिल्टर प्लांटों को पानी की सप्लाई रोक दी गई और शहर की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है।
शुक्रवार को गौला बैराज के गेटों में रेत भर गई और नहरों के जाल में काफी कचरा जमा हो गया। इसके चलते बैराज से जल संस्थान के फिल्टर प्लांटों की सप्लाई सुबह के समय दो घंटे रोकी गई। इस वजह से शहर में शाम को पानी की सप्लाई 80 फीसदी तक हो पाई।
सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनोज तिवारी ने बताया कि बैराज में करीब चार मीटर ऊंचे गेट हैं।
शुक्रवार को सुबह इनमें ढाई मीटर तक रेत जमा हो गई थी। साथ ही नहरों के जालों पर भी कूड़ा जमा हो गया था। ऐसे में सुबह करीब 8 से 10 बजे तक जल संस्थान की सप्लाई रोके रखी। इस दौरान नहरों के जालों की सफाई कराई गई। इधर, आदर्श नगर और अम्बा विहार नलकूप शुक्रवार को खराब रहने की वजह से इनसे जुड़े क्षेत्रों में पानी की दिक्कत बनी रही।
