हल्द्वानी: राज्य के 12 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की हुई पदोन्नति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत  विचार। सरकार ने फैसला लेते हुए राज्य के 12 ग्राम विकास अधिकारियों की पदोन्नति कर दी है। इनको सहायक विाकस अधिकारी बना दिया गया है। पदोन्नति पाने वालों में सबसे ज्यादा ग्राम विकास अधिकारी पिथौरागढ़ जिले से हैं। पंचायती राज निदेशालय देहरादून की ओर से जारी आदेश के अनुसार देहरादून के राजेश थापली …

हल्द्वानी, अमृत  विचार। सरकार ने फैसला लेते हुए राज्य के 12 ग्राम विकास अधिकारियों की पदोन्नति कर दी है। इनको सहायक विाकस अधिकारी बना दिया गया है। पदोन्नति पाने वालों में सबसे ज्यादा ग्राम विकास अधिकारी पिथौरागढ़ जिले से हैं।

पंचायती राज निदेशालय देहरादून की ओर से जारी आदेश के अनुसार देहरादून के राजेश थापली और सुरूचि मैनाली को सहायक विकास अधिकारी बनाया गया है।

जबकि पौड़ी के मदन लाल राणा, चम्पावत के राकेश नाथ, बागेश्वर के कैलाश गिरी, नैनीताल के राकेश प्रसाद की पदोन्नति हुई है। इसके अलावा सबसे अधिक पिथौरागढ़ के दीपक कुमार भट्ट, गंगा वल्दिया, शबनम कुरैशी, घनश्याम जोशी, सोहन लाल वर्मा, डॉ विनीता सिंह उत्तम को सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) बनाया गया है।

संबंधित समाचार