रामपुर : मां से घरेलू काम के विवाद में फंदे से लटकी युवती, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/सैफनी,अमृत विचार। मां से विवाद होने पर युवती ने कमरे में जाकर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह को जब परिजनों को जानकारी हुई तो होश उड़ गए। गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के …

रामपुर/सैफनी,अमृत विचार। मां से विवाद होने पर युवती ने कमरे में जाकर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह को जब परिजनों को जानकारी हुई तो होश उड़ गए। गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में युवती की मौत चर्चा का विषय बनी हुई है।

सैफनी चौकी क्षेत्र के गांव चकफेरी निवासी मेहताब का गुरुवार शाम को अपनी मां से घरेलू काम करने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर परिजन मौके पर एकत्र हो गए थे। बाद में किसी तरह से लोगों ने मामले को शांत करा दिया था। इसके बाद युवती अपने कमरे में सोने के लिए चली गई।

रात को किसी समय मेहताब ने कमरे की छत में रस्सी डाली। फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार तड़के जब परिजन कमरे में गए तो मेहताब को फांसी के फंदे पर झूलता देख उनके होश उड़ गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पाकर शुक्रवार की सुबह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कटियार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।घटना के मामले में लोगों से जानकारी प्राप्त की बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

परिजन दफन की कर रह तैयारी
गुरुवार रात को युवती ने आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार तड़के जब परिजनों ने उसके शव को देखा, तो उनके होश उड़ गए। गांव के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। आनन फानन में परिजन उसके शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन अचानक से पुलिस आ जाने के कारण सभी के होश उड़ गए। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

गांव में युवती की मौत को लेकर हो रही चर्चाएं
युवती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार सुबह यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई।लोगों को मृतका के घर पर आना जाना शुरु हो गया था।गांव में पूरे दिन अलग अलग तरह की चर्चाएं होती रहीं।

कटियार थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि चकफेरी गांव का मामला है जहां एक युवती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर गांव पुहंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार