हल्द्वानी: अलर्ट के बावजूद गौला बैराज पर बेवजह घूम रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम 24 घंटे अलर्ट पर हैं। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। नदियां उफान पर हैं लिहाजा लोग बेवजह नदी-नालों की ओर ना जाएं, लेकिन हल्द्वानी के गौला बैराज में लोगों की आवाजाही रुकने का नाम …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम 24 घंटे अलर्ट पर हैं। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। नदियां उफान पर हैं लिहाजा लोग बेवजह नदी-नालों की ओर ना जाएं, लेकिन हल्द्वानी के गौला बैराज में लोगों की आवाजाही रुकने का नाम नहीं ले रही है।

लोग बेवजह बैराज के आसपास घूम रहे हैं। गौला नदी का जलस्तर अभी 2600 क्यूसेक के आस-पास है। पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश के चलते गौला नदी का जलस्तर बढ़ने से खतरा बना हुआ है। दो दिन पहले ही गौला नदी में डूबने से गौजाजली के रहने वाले दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी, लेकिन लोग इस घटना से भी सबक नहीं ले रहे हैं।

सिंचाई विभाग की टीम लगातार लाउडस्पीकर के जरिए आन जनता को चेतावनी जारी कर रही है कि बैराज के आसपास के लोग बिल्कुल नहीं घूमें, लेकिन फिर भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। गौला बैराज के आसपास पुलिस और गोताखोरों की टीम भी तैनात की गई है।

संबंधित समाचार