टनकपुर: अब फार्मासिस्ट भी हुए नाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,टनकपुर। सीएमओ द्वारा स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजी गई कोरोना वारियर्स की सूची को लेकर फार्मेसिस्ट और स्वास्थ्य कर्मचारी भड़क उठे हैं। गुस्साए फार्मेसिस्ट और कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। शनिवार को फार्मासिस्टों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सूची में संशोधन कर वास्तविक रूप से कार्य करने …

अमृत विचार,टनकपुर। सीएमओ द्वारा स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजी गई कोरोना वारियर्स की सूची को लेकर फार्मेसिस्ट और स्वास्थ्य कर्मचारी भड़क उठे हैं। गुस्साए फार्मेसिस्ट और कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। शनिवार को फार्मासिस्टों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सूची में संशोधन कर वास्तविक रूप से कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का नाम शामिल करने की मांग की है।

कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित करने के लिए सीएमओ द्वारा जिन कोरोना वारिसर्य की सूची स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजी है उसमें पक्षपात किया गया है। आरोप लगाया गया कि इस सूची में कोविड के दौरान वास्तविक रूप से कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों का नाम शामिल नहीं किया गया है।

जिससे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल टूटा है।कहा कि कई ऐसे लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए हैं जिन्होंने कोविड काल में अपनी जान की परवाह न कर रात दिन मरीजों की सेवा में लगा दिया।

कर्मचारियों ने सूची के अनुसार ही कार्मिकों से वैक्सीनेशन एवं अन्य कोविड कार्य कराने को कहा है। चेतावनी दी है कि सूची में संशोधन नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन के साथ कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे।अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में फार्मासिस्ट सुरेश पाटनी, मुकुल राय, हरिमोहन सिंह बोहरा, संदीप वर्मा, नवीन ओली, एलडी जोशी समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार