लालकुआं रेलवे स्टेशन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे डीआरएम को मिला खामियों का अंबार
लालकुआं, अमृत विचार। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने लालकुआं रेलवे स्टेशन के विभिन्न कार्यालयों, प्रतिक्षालयों एवं भोजनालय का निरीक्षण किया और खामियों पर फटकार लगाई। उन्होंने खामियों को अविलंब दुरुस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने शनिवार सुबह सबसे पहले प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया और फिर कंट्रोल रूम …
लालकुआं, अमृत विचार। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने लालकुआं रेलवे स्टेशन के विभिन्न कार्यालयों, प्रतिक्षालयों एवं भोजनालय का निरीक्षण किया और खामियों पर फटकार लगाई। उन्होंने खामियों को अविलंब दुरुस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने शनिवार सुबह सबसे पहले प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया और फिर कंट्रोल रूम में पहुंचे। यहां पैनल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कार्यालय कक्षों का हाल देखा। उन्हें कार्यालयों में तमाम खामियां मिलीं तो वह नाराज भी हुए। उन्होंने पत्रकारों से कहा, कोरोना काल मे रेलवे स्टेशन मे बन्द होने से कार्यालय कक्षों मे कई कमियां थी। बाकि रेल विभाग यात्री सुविधाओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। जहां यात्रियों का आवागमन रहता है, उस स्थान को नीट एंड क्लीन व हाईटेक बनाया जा रहा है। उन्होंने कार्यालयों में जर्जर हो चुके फर्नीचर को हटाने के निर्देश भी दिए।
वहीं, डीआरएम ने कुलियों के विश्रामकक्ष के बन्द होने पर स्टेशन अधीक्षक को फटकार लगाई। डीआरएम निरीक्षण के बाद ट्रेन से रुद्रपुर रवाना हो गए। इस दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम विकास सिंह, मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पांडे, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एनके जोशी, मंडल विद्युत इंजीनियर परिचालन एमके गुप्ता, सहायक इंजीनियर काशीपुर धर्म सत्तू, मंडल के यातायात निरीक्षक ए के मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक नीरज कुमार और मुख्य यातायात निरीक्षक मोहन राम सहित रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहे।
