हरदोई: महिला मित्र के साथ रह रहा पति, पीड़ित पत्नी ने दी तहरीर
हरदोई। एक मुस्लिम महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए पाली थाना पुलिस को तहरीर दी है, महिला का आरोप हैं कि महिला दोस्त की वजह से उसके पति ने उसे छोड़ दिया हैं, उसके साथ नहीं रहते। पीड़ित महिला का यह भी आरोप हैं कि उसके पति उसे तलाक देने की धमकी दे …
हरदोई। एक मुस्लिम महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए पाली थाना पुलिस को तहरीर दी है, महिला का आरोप हैं कि महिला दोस्त की वजह से उसके पति ने उसे छोड़ दिया हैं, उसके साथ नहीं रहते। पीड़ित महिला का यह भी आरोप हैं कि उसके पति उसे तलाक देने की धमकी दे रहे हैं और पैसे न देने की वजह से उसके तीन बच्चों का पालन पोषण भी नहीं हो पा रहा। देवरिया जनपद की रहने वाली मुस्लिम महिला कुलसुम ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करती थी।
इसी बीच करीब 8 साल पहले शाहजहांपुर जनपद के कटरा के रहने वाले राजेश नाम के युवक से उसकी दोस्ती हो गई । जो प्यार में तब्दील हो गई। दोनों ने सहमत से शादी कर ली। दोनों से उसके 3 बच्चे भी हैं। महिला कुलसुम का आरोप है कि 3 साल पहले उसके पति राजेश की शिल्पी नाम की एक युवती से दोस्ती हो गई, जोकि पाली थाना क्षेत्र के गुंजीदेई गांव की रहने वाली है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति अपनी महिला दोस्त के साथ गुंजीदेई गांव में ही रह रहा है, और उससे और उसके बच्चों से उसका पति कोई सरोकार नहीं रख रहा।
पुलिस को दी तहरीर में महिला कुलसुम ने बताया कि उसका पति उसे तलाक देने की धमकी दे रहा है, और उसे कई बार प्रताड़ित भी कर चुका है। महिला के तीन बच्चे हैं, राजेश के द्वारा कोई पैसे नहीं दिए जाने की वजह से उनका पालन पोषण भी नहीं हो पा रहा । पीडित महिला ने पाली थाना पुलिस गुहार मनाते हुए उसे इंसाफ दिलाए जाने की मांग की।
