देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल 27 को संभालेंगे पदभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष 27 जुलाई को देहरादून में पदभार संभालेंगे। कांग्रेस भवन में उनके आगमन पर स्वागत समारोह का आयोजन होगा। मालूम हो कि कांग्रेस हाईकमान की ओर से दो दिन पहले गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष भी …

देहरादून, अमृत विचार। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष 27 जुलाई को देहरादून में पदभार संभालेंगे। कांग्रेस भवन में उनके आगमन पर स्वागत समारोह का आयोजन होगा। मालूम हो कि कांग्रेस हाईकमान की ओर से दो दिन पहले गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को सुबह नई दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह देहरादून के कचहरी स्थित शहीद स्मारक में राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में उनका स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश सहप्रभारी राजेश धर्माणी व दीपिका पांडेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, उपनेता प्रतिपक्ष करण माहरा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीतराम आर्य, तिलकराज बेहड, भुवन कापडी व रणजीत सिंह रावत आदि पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

संबंधित समाचार