बागेश्वर: क्रिकेट के जोनल ट्रायल के लिए 18 बच्चों का चयन
अमृत विचार, बागेश्वर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के दिशा निर्देशों के अनुसार क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के द्वारा अंडर 19 वर्ग के ट्रायल कर्मयाल क्रिकेट अकादमी मण्डलशेरा मे संपन्न हुआ। जिसमें 37 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की निर्देश पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के मुख्य चयनकर्ता कमल बिष्ट ने टायल लिया। …
अमृत विचार, बागेश्वर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के दिशा निर्देशों के अनुसार क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के द्वारा अंडर 19 वर्ग के ट्रायल कर्मयाल क्रिकेट अकादमी मण्डलशेरा मे संपन्न हुआ। जिसमें 37 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की निर्देश पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के मुख्य चयनकर्ता कमल बिष्ट ने टायल लिया। उन्होंने बताया कि ट्रायल मे चयनित जिले की 18 सदस्यीय टीम जोनल ट्रायल के लिए काशीपुर मे होने वाले जोनल ट्रायल में प्रतिभाग करेगी।
इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के अध्यक्ष सुरेश सोनियाल, सचिव रमेश सिंह दानू, उपाध्यक्ष राम चंद्र पांडे ,संरक्षक के रूप में हरीश सिंह रावल, संध्या थापा, कर्मयाल क्रिकेट अकादमी के संचालक ,हैरी एसोसिएशन के सदस्य सुंदर नेगी, प्रदीप कार्की, एसोसिएशन के सुंदर दानू, आनंद भगरी, उपस्थित थे।
इन बच्चों का हुआ चयन
अभिषेक दफोटी, शुभम बिष्ट, दीपक सिंह देव, योगेश काण्डपाल, रितिक लोबियाल, प्रेम दानू, मनोज सिंह, युवराज सिंह, शाश्वत ठाकुर,
रोहित फर्स्वाण, नमन चौबे, अजय भट्ट, अंकित भाकुनी, मेहुल जोशी, दीपक मलयाल, तुषार बजेठा, हिमांशु तिवारी व महेन्द्र कुमार आदि शामिल हैं।
