कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के बाद ही तय होगा मुख्यमंत्री का चेहरा
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद तय किया जाएगा। विधान सभा चुनाव-2022 भी सामूहिक नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इसी के साथ हरीश रावत को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने की लेकर अटकलों पर भी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद तय किया जाएगा। विधान सभा चुनाव-2022 भी सामूहिक नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इसी के साथ हरीश रावत को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने की लेकर अटकलों पर भी विराम दिया है।
कांग्रेस हाईकमान ने पिछले सप्ताह ही प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष, गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया है। इसी के साथ हर दा को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई थीं। माना जा रहा है कि कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद का चेहरा हर दा होंगे। हर दा समर्थकों में खुशी की लहर तो विरोधी खेमे में अंदरूनी गुस्सा है। इधर, कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कांग्रेस विधान सभा चुनाव के बाद ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा तय करने का अंतिम फैसला लिया जाएगा उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस का फोकस मिशन-2022 पर है।
यादव ने कहा कि हरीश रावत एक कद्दावर और अनुभवी नेता हैं लेकिन विधान सभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा। जब कांग्रेस के विधायक चुने जाएंगें तो यह तय हो जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा। वैसे भी कांग्रेस की परंपरा रही है कि चुनाव परिणाम के बाद ही सीएम घोषित किया जाता है पहले नहीं।
